Header Ads

अपडेट

6/recent/ticker-posts

Five factor model of the individual

 व्यक्ति के पंच - कारक मॉडल 

निकट के वर्षो में आधारभूत व्यक्तित्व विशेषकों की संख्या को लेकर उत्पन्न हुए मत वैभिन्न से एक रुचिकर दिशा परिवर्तन हुआ हैं पॉल कोस्टा तथा रॉबर्ट मैक्रे सभी संभावित व्यक्तित्व विशेषकों की जाँच कर पांच कारकों के एक समुच्चय के बारे में जानकारी दी हैं | इसको वृहद् पांच कारकों  के नाम से जाना जाता हैं | ये पांच करक निम्न हैं 

१. अनुभवों के लिए खुलापन - जो लोग इस करक पर उच्च अंक प्राप्त करते हैं वे कल्पनाशील, उत्सुक, नए  विचारों के प्रति उदारता एवं संस्कृतिक क्रियाकलापों में अभिरुचि लेने वाले व्यक्ति होते हैं | इसके विपरीत, कम अंक प्राप्त करने वाले व्यक्तिओं में अनम्यता पायी जाती हैं |

२. बहिमुर्खता - यह विशेषता उन लोगो में पायी जाती हैं जिसमे सामाजिक सक्रियता, अग्रर्हिता, बहिगर्मन, बतूनापन और आमोद -प्रमोद के प्रति पसंदगी पाई जाती हैं | इसके विपरीत ऐसे लोग होते हैं जो शर्मीले और संकोची होते हैं 

३. सहमतिशीलता - यह कारक लोगों की उन विशेषताओ को बताता हैं जिसमे सहायता करने, सहयोग करने, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने, देखभाल करने एवं पोषण करने जैसे व्यवहार सम्मलित होते हैं इसके विपरीत वे लोग जो आक्रामक और आत्मकेंद्रित होते हैं 

४. तंत्रिकाताप - इस कारक पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले लोग सांवेगिक रूप से अस्थिर, दुश्चिंतित, परेशान भयभीत, दु :खी, चिढचिढ़े  और तानावग्रस्त होते हैं | इससे विपरीत लोग सुसमायोजित होते हैं |

५. अन्तिर्विवेकशीलता - इस करक पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले लोगों में उपलब्धि -उन्मुखता, निर्भरता, उत्तरदायित्व, दूरदर्शिता, कर्मठता और आम - नियंत्रण पाया जाता हैं | इइसके विपरीत, कम अंक पाने वाले लोगो में आवेग पाया जाता हैं 
व्यक्तित्व के क्षेत्र में यह पंच कारक मॉडल एक महत्वपूर्ण सैधान्तिक विकास का प्रतिनिधित्व करते हैं विभिन्न संस्कृतियों में लोगो के व्यक्तित्व को समझने के लिए यह मॉडल अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ हैं |

Post a Comment

0 Comments